Thursday, 8 March 2018

हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा वाटसन ने कहा बनवाया टैटू

Emma Watson flaunts grammatically incorrect Time’s Up tattoo at Oscars afterparty


Emma Watson decided to carry the causes she supports not on her sleeve but on her arm at the Vanity Fair party



Hollywood actor Emma Watson lent her support to the Time’s Up movement at the Oscars afterparty as she sported a tattoo promoting the cause.
The actor, however, has not commented if the tattoo is permanent or temporary. The ink read ‘Times Up’ on her arm, missing the apostrophe for the organisation.
Emma has responded to the controversy on Twitter. “Fake tattoo proofreading position available. Experience with apostrophes a must,” she wrote in a tweet. 


Watson, 27, has been an outspoken proponent of the Time’s Up movement, which began after bombshell exposes revealed decades of alleged sexual misconduct by Hollywood producer Harvey Weinstein.
The movement calls on people who have experienced sexual misconduct in the workplace to speak up. A number of Hollywood stars, including Watson, have voiced their support and donated to the movement.

यौन उत्पीड़न के आरोपी इस प्रोड्यूसर को बेचनी पड़ रही प्रॉपर्टी



हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन पर 90 से ज्यादा एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. एंजेलिना जोली से लेकर सलमा हायेक तक ने उन पर आरोप लगाए. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीटू नाम से एक कैंपेन भी चलाया गया, जिसके तहत हजारों महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई.  
 पिछले दिनों खबर थी कि हार्वे विंस्टीन के खिलाफ इतने केस हो गए हैं कि उनके पास इनसे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं. अब खबर है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन ने 1.6 करोड़ डॉलर की अपनी एक अचल संपत्ति बेच दी. वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, "उन्होंने इसे अपने पड़ोसी एंड्रयू बेंटली को बेचा है."
विंस्टीन ने पांच साल के अंतराल में 82.4 लाख डॉलर में 5.71 एकड़ में फैले दो संपत्ति खरीदी थीं. विंस्टीन फिलहाल न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, टोरंटो और लंदन में मुकदमे का सामना कर रहे हैं. उन पर सलमा हायक के अलावा लूपिटा न्योंगो और उमा थर्मन जैसी कई नामचीन महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं.
हाल ही में हुए ऑस्कर अवॉर्ड में हार्वे वीनस्टीन का मजाक बनाया गया था. लॉस एंजेलिस के स्ट्रीट आर्टिस्ट प्लास्टिक जीसस ने हार्वी की एक मूर्ति बनाई, जिसमें वो गोल्डन सोफे पर बैठे हैं. उनके हाथ में एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) भी था.
आपको बता दें कि हार्वे ऑस्कर अवॉर्ड विजेता हैं. 1998 में उनकी फिल्म शेक्सपियर इन लव को बेस्ट पिक्चर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था.

पोर्न स्टार ने ट्रंप के खिलाफ दायर किया मुकदमा, कहा- नहीं किया समझौते पर हस्ताक्षर


स्टॉर्मी डेनियल्स के नाम से मशहूर एडल्ट फिल्मों की वेटरन एक्ट्रेस स्टेफनी क्लिफर्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है. इसमें डेनियल्स ने कहा है कि अक्टूबर 2016 में उसने ट्रंप के साथ चुप रहने के लिए जो करार किया था, वो वैध नहीं है, क्योंकि ट्रंप ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया था. यह मुकदमा मंगलवार को लॉस एंजिल्स की कोर्ट में दायर किया गया है.
इस मामले में व्हाइट हाउस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, ना ही ट्विटर पर कोई रिएक्शन देखा गया है. ट्रंप ने अपने ताजा ट्वीट में मुख्य आर्थिक सलाहकार चुनने की बात कही है.  
मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि क्लिफर्ड और ट्रंप के बीच 2006 की गर्मियों में अफेयर शुरू हुआ यह साल 2007 तक चला. इस रिश्ते के दौरान कई चीजें शामिल रहीं, जैसे कि लॉस एंजिल्स काउंटी स्थित बेवर्ली हिल्स होटल के बंगले में ट्रंप के साथ एक मीटिंग भी शामिल है.
बता दें कि अक्टूबर 2016 में एक कुख्यात हॉलीवुड टेप सामने आया था, जिसमें ट्रंप महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें करते हुए सुनाई देते हैं. इस टेप के सार्वजनिक होने के बाद ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर कई सामने आईं और अपने रिश्ते के बारे में विवरण साझा किया. इसी तरह क्लिफर्ड ने भी अपने रिश्ते में जानकारी सार्वजनिक की और मीडिया संस्थानों के साथ ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
फरवरी महीने में आई खबरों के मुताबिक लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिवक्ता रहे माइकल कोहेन ने कहा था कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से एक दशक पहले उनसे (ट्रंप से) मित्रता का दावा करने वाली पोर्न फिल्मों की एक अभिनेत्री को अपने पास से एक लाख 30 हजार डॉलर दिए थे.
कोहेन ने एक बयान में कहा था, "साल 2016 में एक निजी भुगतान में मैंने अपने खाते से स्टेफनी क्लिफर्ड को एक लाख तीस हजार डॉलर राशि दी थी."
क्लिफोर्ड के अनुसार ट्रंप की पत्नी मेलानिया से बेटे बैरन को जन्म देने के समय ट्रंप और उसकी मित्रता हुई थी. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के वकील कोहेन ने कहा था कि ट्रंप ने क्लिफर्ड से अपने अफेयर की बात नकार दी. क्लिफर्ड का स्टेज का नाम स्टॉर्मी डेनियल्स है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिवक्ता ने कहा, "इस लेनदेन में न तो ट्रंप के संगठन और न ही उनका चुनाव प्रचार अभियान शामिल था. मुझे किसी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरे इस धन को वापस नहीं किया. क्लिफर्ड को किया गया भुगतान कानूनी था और यह किसी के द्वारा न तो प्रचार में योगदान था और न ही प्रचार में हुआ खर्च."
निजी लेन-देन का बयान देकर अधिवक्ता ने पहली बार लेन-देन में अपनी भूमिका स्वीकारी थी.

Wednesday, 7 March 2018

'लवरात्रि' के सेट से शूटिंग की तस्वीर , रोमांस करते दिखे आयुष-वरीना



सलमान खान के जीजा यानी कि आयुष शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त गुजरात के वडोदरा में चल रही हैं। इस बीच फिल्म के सेट से शूटिंग की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें आयुष वरीना के साथ रोमांटिक गाने की रिहर्सल करते हुए दिखाई दे रहे हैं


इस तस्वीर को आयुष ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आयुष ने लिखा - 'पहली फिल्म, पहला गाना। वैभवी मैम से डांस के स्टेप्स सीखते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। आप सही में मास्टर हैं।' आयुष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 


इस तस्वीर में आयुष, वरीना और वैभवी एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें वैभवी आयुष को डांस के स्टेप्स सिखाते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म 'लवरात्रि' से अर्पिता खान के पति आयुष बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वरीना हुसैन की भी यह पहली फिल्म है।


इस फिल्म के लिए आयुष काफी मेहनत कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आयुष ने अपने किरदार में ढलने के लिए गरबा सीखा है। इस फिल्म को अभिराज मिनावाला डायरेक्ट करेंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इसी साल 21 सितंबर को रिलीज हो सकती है। फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

 गर्लफ्रेंड के साथ लिपलॉक करता नजर आया ये सुपरस्टार, ब्रेकअप के बाद पहली बार आए इतने करीब



मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। 2010 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया था लेकिन अब ये एक्स-कपल दोबारा से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए हैं।


लेकिन 8 साल पुराना ये कपल इन दिनों एक दूसरे के काफी करीब है। हाल ही में उन्हें गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज के साथ रोमांटिक मूड में देखा गया और ये मौका था जस्टिन के पापा जर्मी की शादी का


दोनोंं का डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जस्टिन कभी लिपलॉक तो कभी हाथ पर बार-बार किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के लव मेकिंग मूमेंट्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


ऐसे में जस्टिन बीबर की ओर से पिता जेरेमी की शादी में सेलेना को लेकर जाने से उन्होंने अपने फैंस अच्छी खबर दी है। जेरेमी बीबर की शादी में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।

भारतीय लिबास में बेहद बोल्ड दिखीं किम कर्दाशियां,



अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से हमेशा चर्चा में रहने वाली अमेरिकन टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां का नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि किम ने यह फोटोशूट भारतीय लिबास में करवाया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।


किम ने यह फोटोशूट अमेरिकन मैगजीन वोग के लिए करवाया है। उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह फोटोशूट वोग मैगजीन में मार्च के संस्करण में नजर आएगा।


बात करें उनकी इस फोटो की तो किम रेड वाइन कलर की शिमरी साड़ी पहनी हुई दिख रही हैं। उनकी इस साड़ी को भारतीय फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। इस फोटो में किम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 


इतना ही नहीं किम ने वोग मैगजीन के लिए प्रिंटेड लहंगा-चोली में भी फोटोशूट करवाया है। यह लहंगा डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन ने किया है। आपको बता दें कि किम कर्दाशियां हमेशा अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Tuesday, 6 March 2018

 जब न्यूड होकर ये शख्स दौड़ने लगा ऑस्कर्स की स्टेज पर...


ये पिक  है साल 1974 में हुए अकेडमी अवार्ड्स क, जब एक पतला सा न्यूड व्यक्ति स्टेज पर दौड़ने लगा था.



दुनिया भर में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए एक अलग ही दीवानगी है. 5 मार्च को साल 2018 का ऑस्कर अवॉर्ड डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए. 90वें ऑस्कर समारोह का समापन हो गया है. ऐसे में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो है साल 1974 में हुए अकेडमी अवार्ड्स का. इसमें आप देख सकते हैं कि डेविड नीवेन ऐलिजाबेथ टेलर को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं जिनको बेस्ट फिल्म का नाम एनाउंस करना है. तभी उनके पीछे एक पतला सा न्यूड व्यक्ति स्टेज पर अंगुलियों से 'V' दिखाता हुआ दौड़ता है और सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं.

बाद में सामने आया था कि इस व्यक्ति का नाम रॉबर्ट ओपल है और ये पेशे से एक्टिविस्ट और आर्टिस्ट हैं. ऑस्कर के इतिहास में वीडियो हमेशा याद किया जाता है. इस समय रॉबर्ट 33 साल के थे. स्टोज पर ऐसा करने के लिए न तो उन्हें इवेंट से निकाला गया था और न ही गिरफ्तार किया गया था. बल्कि इसके बाद रॉबर्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.

प्रे कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि लोगो को पब्लिक प्लेस में न्यूड होने में शर्म नहीं आनी चाहिए. इसके साथ ही आपको बता दें कि वो गे लिबरेशन मूमेंट के दौरान भी काफी एक्टिव थे. साथ ही गे न्यूजपेपर के लिए उन्होंने पार्ट टाइम काम भी किया है.