भारतीय लिबास में बेहद बोल्ड दिखीं किम कर्दाशियां,
अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से हमेशा चर्चा में रहने वाली अमेरिकन टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां का नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि किम ने यह फोटोशूट भारतीय लिबास में करवाया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
किम ने यह फोटोशूट अमेरिकन मैगजीन वोग के लिए करवाया है। उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह फोटोशूट वोग मैगजीन में मार्च के संस्करण में नजर आएगा।
बात करें उनकी इस फोटो की तो किम रेड वाइन कलर की शिमरी साड़ी पहनी हुई दिख रही हैं। उनकी इस साड़ी को भारतीय फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। इस फोटो में किम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं किम ने वोग मैगजीन के लिए प्रिंटेड लहंगा-चोली में भी फोटोशूट करवाया है। यह लहंगा डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन ने किया है। आपको बता दें कि किम कर्दाशियां हमेशा अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।




No comments:
Post a Comment