जब न्यूड होकर ये शख्स दौड़ने लगा ऑस्कर्स की स्टेज पर...
ये पिक है साल 1974 में हुए अकेडमी अवार्ड्स क, जब एक पतला सा न्यूड व्यक्ति स्टेज पर दौड़ने लगा था.
दुनिया भर में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए एक अलग ही दीवानगी है. 5 मार्च को साल 2018 का ऑस्कर अवॉर्ड डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए. 90वें ऑस्कर समारोह का समापन हो गया है. ऐसे में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो है साल 1974 में हुए अकेडमी अवार्ड्स का. इसमें आप देख सकते हैं कि डेविड नीवेन ऐलिजाबेथ टेलर को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं जिनको बेस्ट फिल्म का नाम एनाउंस करना है. तभी उनके पीछे एक पतला सा न्यूड व्यक्ति स्टेज पर अंगुलियों से 'V' दिखाता हुआ दौड़ता है और सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं.
बाद में सामने आया था कि इस व्यक्ति का नाम रॉबर्ट ओपल है और ये पेशे से एक्टिविस्ट और आर्टिस्ट हैं. ऑस्कर के इतिहास में वीडियो हमेशा याद किया जाता है. इस समय रॉबर्ट 33 साल के थे. स्टोज पर ऐसा करने के लिए न तो उन्हें इवेंट से निकाला गया था और न ही गिरफ्तार किया गया था. बल्कि इसके बाद रॉबर्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.
प्रे कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि लोगो को पब्लिक प्लेस में न्यूड होने में शर्म नहीं आनी चाहिए. इसके साथ ही आपको बता दें कि वो गे लिबरेशन मूमेंट के दौरान भी काफी एक्टिव थे. साथ ही गे न्यूजपेपर के लिए उन्होंने पार्ट टाइम काम भी किया है.

No comments:
Post a Comment